मथुरालीक्स…जंक्शन के बाहर चांदी कारोबारी से सात लाख की चांदी और कैश लूट ले गए बदमाश. पुलिस की वर्दी पहनकर हड़काया और हो गए फरार
आगरा मंडल के मथुरा जिले में चांदी कारोबारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. बदमाशों ने यह लूट पुलिस की वर्दी पहनकर की थी. मध्य प्रदेश से मथुरा जंक्शन रेवले रेलवे स्टेशन हुंचे कारोबारी को बाहर खड़े पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने पहले अपहरण का प्रयास किया लेकिन विरोध करने पर वह उससे 7 लाख रुपये से अधिक की चांदी और सात हजार रुपये कैश लेकर भाग गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गईऔर बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है. बदमाशों में किसी परिचित के होने की भी मीडिया रिपोर्ट बताई जा रही है.
हाथरस के सादाबाद में योगेश कुमार रहते हैं. योगेश कुमार चार जनवरी को कारोबार के सिलसिले में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा गए थे. वे वहां पर चांदी की पायल बेचकर तीन किलो 282 ग्राम कच्ची चादंी और 7500 रुपये कैश लेकर पातालकोट एक्सप्रेस से वापस मथुरा सोमवार रात को लौटे थे. रात ढाई बजे वह रेलवे स्टेशन के गेट नंबर तीन से बाहर निकले और आटो स्टैंड की ओर बढ़े. योगेश के अनुसार वहां नीले रंग की बलेनो खड़ी थी जिसके पास पुलिस वर्दी में दो लोगों ने उनको रोक लिया. दोनों ने उसके साथ अभद्रता की और गांजा बेचने का आरोप लगाया. पहले उन्हें साथ ले जाने लगे लेकिन विरोध करने पर बदमाश योगेश के पास से चांदी और नकदी रख बैग छीन ले गए. इसकी सूचना पुलिस को दी गई है. एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं. जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा.