आगरालीक्स…आगरा में फिर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान. रात को बारिश के बाद आज दिन में निकली तेज धूप. जानें आने वाले दिनों में क्या हैं बारिश के आसार
आगरा में मौसम के अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. कभी तेज हवाएं तो कभी बादलों का डेरा, कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज धूप. शनिवार रात को जहां आगरा में बारिश हुई तो वहीं रविवार सुबह से ही तेज धूप निकली. दिन में धूप का प्रभाव काफी तेज था जिसमें ठहरा नहीं जा रहा था. इसका असर तापमान पर भी रहा है.आईएमडी के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार बन रहे हैं और इस सप्ताह लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 03/05/26) 39.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 03/05/26) 24.6
Departure from Normal(oC) 0.4