Sunday , 21 June 2026
Home आगरा Agra Live News: Wedding festivities will continue to resound for another 10 days; then, there will be a one-month hiatus…#agranews
आगरा

Agra Live News: Wedding festivities will continue to resound for another 10 days; then, there will be a one-month hiatus…#agranews

174

आगरालीक्स…10 दिन ओर गूंजेंगी शहनाइयां. फिर एक महीने का लगेगा विराम. 17 मई से 15 जून तक चलेगा पुरुषोत्तम मास

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा के अनुसार इस वर्ष विवाह के शुभ मुहूर्त (लग्न) मई महीने में केवल 14 तारीख तक ही उपलब्ध हैं। इसके बाद विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर अस्थायी विराम लग जाएगा और फिर 19 जून से एक बार फिर शादियों का शुभ दौर शुरू होगा। "गुरु" 14 मई से 01 जून तक शत्रु के नवांश में रहेंगे, गुरु 01 जून से कर्क के नवांश में इसके बाद 18 जून से सिंह के नवांश में श्रेष्ठ माने जाएंगे, जिसमे 19 जून से पुनः शहनाइयां गूंजने लगेंगी।

ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा के अनुसार इस अंतराल का मुख्य कारण ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव है। 15 मई के बाद गुरु (बृहस्पति) और शुक्र जैसे प्रमुख शुभ ग्रहों की स्थिति विवाह के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती। विशेष रूप से जब शुक्र अस्त (तारा अस्त होना) होता है, तब विवाह, सगाई और अन्य मांगलिक कार्यों को टालने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, इस अवधि में खरमास ( अधिकमास /मलमास ) भी चल रहा होगा , जिनमें शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। इसी कारण 15 मई से लेकर 18 जून तक विवाह के लिए कोई शुभ लग्न नहीं बन रहा है।

अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) - 17 मई (रविवार) से 15 जून (सोमवार) को समाप्त होगा। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा जी बताते हैं कि 19 जून से ग्रहों की स्थिति फिर से अनुकूल हो जाएगी। इस दिन के बाद शुक्र उदय और अन्य ग्रहों की शुभ स्थिति के चलते विवाह के लिए अच्छे मुहूर्त उपलब्ध होंगे, जिससे शादी-विवाह का सिलसिला फिर से शुरू हो जाएगा।

क्या करें इस दौरान ?
इस बीच जिन परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही हैं, वे इस समय का उपयोग अन्य तैयारियों जैसे खरीदारी, बुकिंग और व्यवस्थाओं में कर सकते हैं, ताकि शुभ मुहूर्त आने पर बिना किसी बाधा के विवाह संपन्न किया जा सके।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Rotary Club Agra Grace shared information about Arhatic Yoga on World Yoga Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व योग दिवस पर रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने अरहाटिक...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Padmavati Panchayat Mahasabha organized a matrimonial introduction meet for young men and women in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पदमावती पंचायत महासभा ने किया युवक युवती परिचय सम्मेलन. बेहतर...

आगरा

Agra Live News: The Eye Hospital of the Bajaja Committee in Agra has received a “Pack Scan 300 Plus” as a donation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के क्षेत्र बजाजा कमेटी के आई हॉस्पिटल को दान में मिली...

आगरा

Agra Live News: Practiced yoga in the lap of nature in Agra; conveyed a message of environmental conservation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रकृति की गोद में किया योग. स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण...

error: Content is protected !!