आगरालीक्स…आगरा में आज भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा. गर्मी नहीं हो रही कम लेकिन अच्छी खबर 14 दिन बाद मानसून फिर से हुआ एक्टिव. जानें आने वाले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
आगरा में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. सुबह से शाम तक गर्मी के कारण लोग बेहाल रहते हैं. दिन में निकल रही धूप अभी भी झुलसा रही है तो वहीं सुबह और शाम को उमसभरी गर्मी से पसीना पसीना हो रहे हैं. इधर तापमान भी लगातार 40 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. रविवार को भी आगरा का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आने वाला पूरा सप्ताह भीषण गर्मी का रह सकता है. फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है.मानसून हुआ एक्टिव, मुंबई में बारिश
इधर अच्छी खबर ये है कि 14 दिन बाद आखिरकार मानसून एक्टिव हुआ है. पिछले 8 जून से सोलापुर के पास मानसून रुका हुआ था लेकिन आज सुबह मुंबई में बारिश हुई है. आईएमडी के अनुसार 23 जून के आसपास दक्षिण पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र और इससे आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितयां बन रही हैं. देश के ज्यादातर हिस्सों में अभी प्री मानसून एक्टिव है. इसके बावजूद यूपी सहित 8 राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार है. उत्तर प्रदेश का बांदा आज भी देश का सबसे गर्म जिला रहा. यहां रविवार का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 21/06/26) 39.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 21/06/26) 28.7
Departure from Normal(oC) 0.8