आगरालीक्स…आगरा का मौसम धीरे—धीरे बदलने लगा है. रात को मौसम ठंडा हो रहा है तो वहीं दिन में निकल रही है तेज धूप. वायरल की चपेट में आ रहे बीमार…जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में मौसम अब धीरे धीरे बदल रहा है. देर रात को मौसम ठंडा हो रहा है तो वहीं दिन में तेज धूप निकल रही है. बारिश होते समय ठंडक हो जाती है तो वहीं बारिश बंद होने के कुछ घंटों बाद ही उमसभरी गर्मी होने लगती है. मौसम के इस बदलाव से लोग बीमार हो रहे हैं. वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं. जुकाम और खांसी की समस्याएं हो रही हैं. अस्पतालों में लंबी लाइनें लगी हैं.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार अब बहुत कम हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 18/09/26) 32.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/09/26) 23.4
Departure from Normal(oC) -2.3
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 10.4