आगरालीक्स…आगरा में आज का तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस. यूपी में चौथा सबसे गर्म शहर रहा आगरा. दिन में चल रही लू तो रात को तपिश…
आगरा में एक सप्ताह से गर्मी अपने चरम पर है. तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है और आगरा प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में शामिल है. शुक्रवार को भी आगरा का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि प्रदेश में चौथा सबसे गर्म शहर रहा. प्रदेश में सबसे गर्म बांदा बना हुआ है जहां आज का तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं दूसरे नंबर पर प्रयागराज 46.2 डिग्री सेल्सियस के साथ रहा. तीसरे नंबर पर झांसी और उरई समान रूप से रहे जहां का तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विभाग के अनुसार अभी फिलहाल गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं. तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस ही बना रहेगा. गर्मी का ओरेंज अलर्ट आगरा में दर्ज किया गया है. रात का तापमान भी बढ़ा है. हाल ये है कि सुबह से तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं शाम होने के बाद धूप की तपिश रात तक बनी रहती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 22/05/26) 45.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 22/05/26) 28.3
Departure from Normal(oC) 1.8