Tuesday , 7 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Mathura Live News: Youth stages cockroach protest at Mathura Municipal Corporation…#mathura
टॉप न्यूज़

Mathura Live News: Youth stages cockroach protest at Mathura Municipal Corporation…#mathura

167

आगरालीक्स….देशभर में कॉकरोच जनता पार्टी चर्चा में. मथुरा नगर निगम में तो एक युवक ने कॉकरोच वेश में पहुंचकर मचा दी खलबली…हर विधानसभा से कॉकरोच जनता पार्टी का खुद का उम्मीदवार बताते हुए युवा सोशल मीडिया पर डाल रहे पोस्ट

देशभर में इस समय कॉकरोच जनता पार्टी चर्चा में है. इस पार्टी के सोशल मीडिया पर फोलोवर्स की संख्या मुख्य राजनीतिक पार्टियों भाजपा और कांग्रेस से भी अधिक हो गए हैं. युवा जमकर इस पार्टी को फोलो कर रहे हैं और हर कोई अपनी विधानसभा से कॉकरोच जनता पार्टी का खुद का उम्मीदवार बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाल रहे हैं. सीजेआई की टिप्पणी के बाद बनी कॉकरोच जनता पार्टी का एकाउंट हैक हो गया लेकिन दोबारा इस पार्टी ने अपना एकाउंट बना लिया और देखते ही देखते इस एकाउंट पर भी फॉलोवर्स की रिकॉर्ड संख्या पहुंच गई है.

मथुरा में युवक कॉकरोच बनकर पहुंचा
इस कॉकरोच जनता पार्टी का क्रेज किस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है इसका नजारा शुक्रवार को नगर निगम मथुरा में देखने को मिला जब एक युवक कॉकरोच का वेश धारण करके नगर निगम पहुंच गया और खलबली बचा दी. कॉकरोच की ड्रेस पहने युवक ने नगर निगम परिसर में नाचते गाते हुए पहुंचा और यमुना में गिर रहे गंदे पानी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. युवक का कहना था कि जिस तरह गंदगी में कॉकरोच पनपते हैं उसी तरह शहर और यमुना की हालत लगातार बदतर होती जा रही है.
चर्चा में बना अनोखा प्रदर्शन
कॉकरोच की ड्रेस में पहुंचा यह युवक समाजसेवी है और इसके अनोखे प्रदर्शन की चर्चा आज पूरे दिन मथुरा नगर निगम में हुई. नगर निगम अधिकारियों के साथ आम लोगों का भी ध्यान इसने अपनी ओर खींचा. कई लोग तो देखकर हैरान रह गए और कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई और अधिकतर लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने में लग गए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 100 more AC e-buses will soon arrive in Agra….#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा में जल्द 100 और एसी ई बसें आएंगी. एत्मादपुर,...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : National Road Safety Board constituted, but what happens next? Read the full details

आगरालीक्स…वीडियो न्यूज, क्यों बनाया गया है राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड और अब...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Keep your personal info protected with these wallets designed for security and style

आगरालीक्स…आगरा में आरएफआईडी ब्लॉकिंग वॉलेट्स अब लोगों की पहली पसंद बन रहे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Challans were issued to 49 roadways buses for picking up passengers on the highway. 17 buses were seized…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़कों से सवारी भर रहीं 49 रोडवेज बसों के कटे...

error: Content is protected !!