आगरालीक्स…आगरा में फिर घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट. बरकरार रहेगी कोल्ड डे कंडीशन. आज का तापमान जानकर छूट जाएंगी कंपकंपी…
आगरा में कोल्ड डे कंडीशन ने लोगों की हालत खराब कर रखी है. सुबह से शाम तक गलनभरी सर्दी में लोगों की कंपकंपी छूट रही है. हर रोज तापमान सामान्य से नीचे ही रह रहा हे. दिन का तापमान तो कई शहरों से अधिक है. यूपी में आगरा सबसे अधिक ठंडे शहरों में शामिल है. आज सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा. दिन में 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली लेकिन थोड़ी देर में ही सूर्य बादलों के आगोश में चले गए. ठंडी हवाएं चलती रहीं जिससे गलन बढ़ी. इसके बाद फिर से वहीं कंडीशन रही.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी को भी कोल्ड डे कंडीशन रहेगी. इसके अलावा बहुत अधिक घना कोहरा भी छाने की संभावना है. फिलहाल इस महीने तक तो सर्दी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 24/01/24) 14.1
Departure from Normal(oC) -9
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 24/01/24) 7.6
Departure from Normal(oC) –
