आगरालीक्स…आगरा की शिवांगी ने पीसीएस में चयनित होकर बढ़ाया गौरव. दूसरे अटेम्प्ट में ही हासिल की सफलता. श्रुति महोश्वरी ने भी मारी बाजी…
यूपीपीएससी की पीसीएस परीक्षा में आगरा की शिवांगी चंद्रा ने भी सफलता हासिल की है. आगरा के कालिंदी विहार में शिवांगी चंद्रा रहती हैं. इनके पिता हरीश चंद्रा हैं जो कि क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम के कार्यालय में सहायक के पद पर तैनात हें. शिवांगी चंद्रा ने दूसरे अटेम्प्ट में ही सफलता हासिल की है.
आगरा के भगवान टाॅकीज के पास स्थित सीताकुंज काॅलोनी की रहने वाली श्रुति माहेश्वरी के पिता प्रदीप माहेश्वरी कारोबारी हैं और मां नीतू माहेश्वरी हाउस वाइफ हैं। श्रुति माहेश्वरी ने 2023 में सेंट जोंस काॅलेज से एमए किया है, वे बीए करने के बाद से ही तैयारी कर रही थी।
टैक्स असिस्टेंट आफिसर की श्रेणी में छठवीं रैंक
पीसीएस में श्रुति माहेश्वरी की टैक्स असिस्टेंट आफिसर की श्रेणी में छठवीं रैंक प्राप्त की है। यह उनका तीसरा प्रयास था, इससे पहले उन्होंने 2021 में पीसीएस की परीक्षा दी थी लेकिन प्री भी पास नहीं कर पाई थी।
कोचिंग नहीं गई, करती रहीं प्रयास
श्रुति माहेश्वरी ने 2021 में पहली बार परीक्षा दी, प्री भी पास नहीं कर सकी लेकिन कोचिंग नहीं गई। सेंट जोंस काॅलेज से बीए करने के बाद एमए में प्रवेश लिया, एमए के लिहाज से पीसीएस के लिए उन्होंने राजनीतिशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय चुने। दूसरे प्रयास में मेन्स में सफल नहीं हो पाई और अब तीसरे प्रयास में छठवीं रैंक आई है।