आगरालीक्स…(6 February 2022 Agra News) आगरा में घना कोहरा छाने और बारिश की संभावना. रविवर को दिन में तेज धूप निकली…इससे तापमान थोड़ा बढ़ा. जानिए मौसम का पूरा अपडेट
ठंड में राहत दे रही धूप
आगरा में मौसम इस समय सुहाना बना हुआ है. हालांकि कभी कभी गलनभरी हवाओं से शरीर ठंड से कांप जरूर जाता है लेकिन दिन में खिल रही धूप लोगों को राहत दिला रही है. रविवार को छुट्टी का दिन रहा, ऐसे में दिन में खिली धूप का आनंद लोग छत पर लेते हुए दिखाई दिए. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री अभी भी कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा. ये भी सामान्य से एक डिग्री कम रहा.

कोहरा और बारिश के चांस
आगरा में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बारिश हो सकती है. इसके अलावा सोमवार को घना कोहरा छाने की संभावना है. बारिश के चांस 9 फरवरी को बन रहे हैं.