आगरालीक्स…(6 February 2022 Agra News) मथुरा में बोले सीएम योगी—पांच साल में 700 से अधिक तीर्थों और मंदिरों का किया पुनरुद्धार…ब्रज को विकास से कोई वंचित नहीं कर सकता…
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर आगरा और मथुरा में पहले चरण में मतदान है. यहां दस फरवरी को मतदान होना है, ऐसे में राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का यहां आना लगातार जारी है. रविवार को एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा पहंचे. यहां उन्होंने मांट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी आदित्यना ने भाजपा की सरकार में किए गए विकास कार्यों को गिनाया तो वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा.
2019 का कुंभ वैश्विक मंच पर छाया
सीएम योगी ने कहा कि पांच साल में हमारी सरकार ने 700 से अधिक तीर्थों और मंदिरों का पुनरुद्धार किया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में कुंभ का आयोजन भगदड़, अव्यवस्था और गंदगी का कारक बना था लेकिन 2019 में वही कुंभ भव्य कुंभ के रूप में वैश्विक मंच पर छा गया. उन्होंने कहा कि हमें अवसर मिला तो हमने करके दिखाया. वे राम और कृष्ण का विरोध करते थे. हिंदू देवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणियां की जाती थीं, लेकिन आज अयोध्या में विकास हो रहा है, काशी में विकास हो रहा है, ब्रज में विकास किया जा रहा है.
विकास और बुलडोजर एक साथ चलेगा
सीएम योगी ने कहा कि सपा की सरकार में वर्ष 2012 में पहला दंगा कोसीकलां में हुआ, अंतिम दंगा भी यहीं जवाहरबाग में हुआ था. ये लोग गुंडे माफियाओं को शरण देते थे. उन्होंने कहा कि लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद गुंडे माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर चलना शुरू हुआ है. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार में विकास भी चलेगा और उसके साथ ही बुलडोजर भी.