आगरालीक्स ….आगरा में दो दिन बादल छाने के साथ बारिश हुई, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में मंगलवार सुबह से हल्का कोहरा छाया हुआ है, ठंडी हवा चल रही है। सुबह का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप निकलेगी, इससे अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
11 फरवरी तक सुबह छाएगा कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 11 फरवरी तक सुबह सुबह घना कोहरा छाएगा। दिन का तापमान 24 डिग्री तक पहुंचेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
06-Feb 9.0 20.0 Moderate Fog
07-Feb 9.0 21.0 Shallow Fog
08-Feb 7.0 21.0 Shallow Fog
09-Feb 6.0 22.0 Shallow Fog
10-Feb 6.0 23.0 Fog or Mist
11-Feb 7.0 24.0 Fog or Mist