आगरालीक्स …आगरा में आज से शाहजहां का उर्स शुरू हो रहा है। तीन दिवसीय उर्स के दौरान ताजमहल में असली कब्र देख सकेंगे। प्रवेश निशुल्क।
ताजमहल में मंगलवार से तीन दिवसीय शाहजहां का उर्स शुरू हो रहा है। ताजमहल उर्स कमेटी के अध्यक्ष सैयद इब्राहीम जैदी के अनुसार, पहले दिन दोपहर दो बजे शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों वाला मुख्य मकबरा दोपहर दो बजे खोला जाएगा। कमेटी के सदस्य रस्म आद करेंगे, इसके बाद जायरीन और अन्य अकीदतमंद प्रवेश कर सकेंगे। शाम तक ताजमहल में निशुल्क प्रवेश मिलेगा।
आठ फरवरी को पूरे दिन निशुल्क प्रवेश
सात फरवरी को भी दोपहर दो बजे के बाद ताजमहल में निशुल्क प्रवेश मिलेगा। आठ फरवरी को उर्स के लिए ताजमहल में पूरे दिन प्रवेश निशुल्क रहेगा।