आगरालीक्स…आगरा के तापमान में आने लगी कमी. न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा. मौसम विभाग ने कहा—इस दिन से कड़ाके की सर्दी हो सकती है शुरू
आगरा के तापमान में अब लगातार कमी हो रही है. रात और दिन के तापमान में पिछले दिनों की अपेक्षा 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. हालांकि कड़ाके की सर्दी अभी भी आगरा में महसूस नहीं हो रही है. सुबह और रात को ही सर्दी महसूस हो रही है. दिन में तेज धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है.
आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार एक दिसंबर से मौसम में ठंडापन बढ़ेगा और आगरा के लोगों को दिसंबर में कड़ाके की सर्दी का सामना करना होगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 29/11/24) 26.0
Departure from Normal(oC) -1.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 29/11/24) 11.4
Departure from Normal(oC) 0.9