Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Prof. Rajesh Kushwaha became the metropolitan president of ABVP in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Prof. Rajesh Kushwaha became the metropolitan president of ABVP in Agra…#agranews

511

आगरालीक्स….आगरा में एबीवीपी के महानगर अध्यक्ष बने प्रो. राजेश कुशवाह. शिवांग को मिली महानगर मंत्री की कमान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर द्वारा छात्र सम्मेलन का आयोजन जुबली हॉल पालीवाल परिसर में किया गया । जिसमें मुख्य वक्ता अभाविप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रांत सहमंत्री शुभम कश्यप, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रियंका तिवारी, महानगर अध्यक्ष डॉ बीके अग्रवाल, महानगर मंत्री तान्या सिंह और दिया धाकड़ ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ बी के अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी और संगठन ने जो पूरे वर्ष काम किया वो बताया।

मुख्य वक्ता अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने बताय कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों के बीच रह कर छात्रों के साथ-साथ के लिए काम करने वाला छात्र संगठन है अभाविप निर्धन छात्रों को किताब भी बांटता है एस एफ एस के जरिए रक्तदान करता है और सर्दी में निर्धन लोगों को वस्त्र वितरण भी करता है अभाविप प्रत्येक परिसर हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्रों की समस्या सुलझाने का काम भी करती है जिन छात्रों के पास ट्यूशन के लिए पैसे नहीं उनके लिए परिषद की पाठशाला के माध्यम से उनके बीच काम करती है । उन्होंने बताया कि भारत ने आज तक किसी देश पर आक्रमण नहीं किया पर जिसने भी हम पर आंख उठाई उन्हें सबक सिखाया।

विभाग प्रमुख डॉ राजेश लवानिया ने महानगर इसी के साथ आगरा विश्वविद्यालय, आगरा कॉलेज, RBS कॉलेज, सेंट जॉन्स कॉलेज एवं BD जैन कॉलेज की कार्यकारणी का घोषणा की जिसमें महानगर अध्यक्ष डॉ राजेश कुशवाह, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. नीलकान्त,डॉ शौर्यजीत सिंह,डॉ परनीता मिश्रा,डॉ अश्वनी सिंह,महानगर मंत्री शिवांग, महानगर सहमंत्री उमंग तिवारी,दिया धाकड़,हर्ष चौधरी,गुलशन यादव,श्वेता गोयल,महानगर कोषाध्यक्ष डॉ गुंजन सिंह,विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष नितिन दुबे,मंत्री गोविंद वार्ष्णेय ,आगरा कॉलेज इकाई अध्यक्ष आकाश राणा, मंत्री माही सिंह, आरबीएस कॉलेज इकाई अध्यक्ष लखन पंडित,कॉलेज मंत्री विनय वर्मा,बीडी जैन गर्ल्स कॉलेज इकाई अध्यक्ष परी शर्मा,मंत्री खुशबू कुशवाह, सेंट जॉन्स कॉलेज इकाई अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा,मंत्री यश की आदि कार्यकारणी की घोषणा हुई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय SFS प्रमुख प्रशांत गौड़, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन सिंह, महानगर संगठन मंत्री गौरव यादव,सिद्धार्थ उपाध्याय, कर्मवीर बघेल, अभिषेक मौर्य, प्रशांत यादव,पुनीत कुमार, सुब्रत हरदेनिया, सुमित शर्मा,दीपक कश्यप, प्रथम गोयल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Markets in Agra are buzzing with activity as people shop for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स ...आगरा में करवाचौथ की शॉपिंग को बाजारों में छाई रौनक. संडे...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!