आगरालीक्स …आगरा में धूल भरी आंधी से दहशत में लोग, पेड़ और होर्डिंग टूट, बिजली गुल। बादलों की गरगड़ाहट के साथ कई क्षेत्रों में गर्मी से राहत देने वाली बारिश।
आगरा में सुबह से ही भीषण गर्मी के बीच शाम चार बजे अचानक मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी चलने लगी, धूल के साथ तेज गति से हवा चलने से लोग दहशत में आ गए। कई जगह पेड़ और होर्डिंग टूट गए। आंधी में लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ भागने लगे।
बादलों की गड़गड़ाहट, छाए बादल
बादलों की गड़गड़ाहट के साथ धूल भरी आंधी चली, बादल छा गए। अचानक से बदले मौसम से लोग सहमे हुए हैं। भीषण गर्मी के बाद आंधी के कहर का डर सता रहा है। शहर से लेकर देहात में तेज गति से हवा चल रही है।
बिजली गुल, कई जगह बारिश
आंधी चलने के साथ ही बिजली आपूर्ति भी ठप कर दी गई।