आगरालीक्स…आगरा में जीएनएम की छात्रा ने किया सुसाइड. कमरे में फंदे पर लटकी मिली. रात को हुआ था किसी से झगड़ा
आगरा में आज किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही जीएनएम की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. वह लॉयर्स कॉलोनी में एक किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और परिजनों को सूचित किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
घटना थाना न्यू आगरा के लॉयर्स कॉलोनी की है. यहां आरके कुमार का मकान है. इनके मकान में किराए पर कमला लेकर शिप्रा गौतम निवासी औरैया रहती थी. शिप्रा आईआईएमटी में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और यहां रहकर जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी. जानकारी के अनुसार रात को फोन पर इसका किसी से झगड़ा हुआ था. सुबह परिजनों ने फोन किया तो फोन नहीं उठा. इस पर सहेली को फोन करके जानकारी करने को कहा गया. जब सहेली इसके कमरे पर पहुंची तो वह फंदे पर लटकी मिली. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले की जांच की जा रही है.