आगरालीक्स…आगरा की साहित्यकार पद्मश्री डॉ. ऊषा यादव का किया अभिनंदन…लोग बोले—आगरा की महिलाओं का बढ़ा मान.
तिरंगा पट्टी व तिरंगा बैज लगाया
आगरा की साहित्यकार पदमश्री डॉ उषा यादव का आज शनिवार को राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उनके नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंच कर अभिनंदन किया. साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान की चर्चा की. वार्ड-75 पार्षद सुषमा जैन जी ने हर्ष व्यक्त किया. उनको तिरंगा पट्टी व तिरंगा बैज लगाया. डॉ उषा यादव जी को मोतियों की माला आरएसएस के केशव द्वारा पहनाई गयी. डॉक्टर उषा यादव जी को पदमश्री मिलने से समूचे आगरा की क्षेत्र की महिलाओं का मान बढ़ा है. इस दौरान महिला विकास मंडल की अध्यक्ष रेनू यादव ने डॉ उषा यादव को पुष्प गुच्छ भेंट किया. अग्र माधवी मंडल की अध्यक्ष सिंपल अग्रवाल ने दुपट्टा पहनाया. समाज सेविका दुर्गेश परिहार ने भी डॉ उषा यादव व उनके पति डॉ राजकिशोर सिंह जी का अभिनंदन किया.