आगरालीक्स ….आगरा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना का जिला प्रशासन ने ताजा अपडेट किया जारी।

आगरा में यमुना का जलस्तर गुरुवार रात को 497.1 फीट तक पहुंच गया था, अब यह कम होने लगा है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार सुबह का ताजा अपडेट जारी किया, इसके अनुसार आगरा में यमुना का जलस्तर सुबह आठ बजे 496.7 फीट पर पहुंच गया।
10 घंटे में जलस्तर में आई गिरावट
पिछले 10 घंटे में यमुना के जलस्तर में गिरावट आई है, 0.4 फीट जलस्तर कम हुआ है लेकिन अभी भी यमुना खतरे के निशान से ऊपर है। आगरा में खतरे का निशान 495 फीट पर है और यमुना का जलस्तर सुबह आठ बजे 496.7 फीट है। राहल है कि यमुना का जलस्तर कम होने के साथ ही गौकुल बैराज से छोड़ा जा रहा पानी भी कम हो गया है। पहले एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा था अब यह घटकर 97 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया है।