आगरालीक्स.. आगरा में रिकॉर्ड 102 कोरोना के केस मिलने के बाद नाइट कर्फ्यू पर विचार चल रहा है, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नाइट कर्फ्यू को टाल सकते हैं, इसके लिए कोविड एप्रोपिएट बिहेव्यर के लिए अपील की जा रही है।
सक्रिय केस 500 पार करते ही लग रहा नाइट कर्फ्यू
यूपी के जिन जिलों में सक्रिय केस 500 पार कर चुके हैं और 24 घंटे में 100 मिल रहे हैं। वहां नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है। आगरा में कोरोना के सक्रिय केस 625 पहुंच गए हैं।
कोरोना का कम्यूनिटी स्प्रेड, मास्क को लेकर सख्ती
आगरा में कोरोना का कम्यूनिटी स्प्रेड हो चुका है। ऐसे में आगरा में नाइट कर्फ्यू को लेकर विचार चल रहा है।
कोविड एप्रोपिएट बिहेव्यर से टाल सकते हैं नाइट कर्फ्यू
कोरोना के केस लगातार बढ रहे हैं। इसे लेकर डीएम प्रभु एन सिंह ने आईएमए के पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ नाइट कर्फ्यू को लेकर चर्चा की। इसके बाद निर्णय लिया गया है कि अभी भी लोग कोविड एप्रोपिएट बिहेव्यर अपनाकर नाइट कर्फ्यू को टाल सकते हैं।
क्या है कोविड एप्रोपिएट बिहेव्यर
सीएमओ डॉ आरसी पांडे ने बताया कि कोरोना की पहली लहर को लॉकडाउन और अनलॉक होने के बाद कोविड एप्रोपिएट बिहेव्यर से मात दी थी। इसमें मास्क का इस्तेमाल, शारीरिक दूरी का पालन, हाथ को साबुन से धोना और सैनेटाइज करना, इसके साथ ही भीडवाले क्षेत्रों में जाने से बचना। इस तरह कोरोना के संक्रमण को रोका जा सकता है और कोरोना चेन ब्रेक हो सकती है।