आगरालीक्स.. यूपी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामूली लक्षण वाले मरीजों के लिए इलाज का प्रोटोकाल जारी किया है। कब आइवरमेक्टिव लेनी है और कब डाक्सीसाइक्लिन और एजीथ्रोमाइसिन.
कोरोना के केस बढने के साथ ही लोग भी तमाम तरह की दवाएं लेने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी तमाम तरह की पोस्ट आ रही हैं, इसमें कोरोना संक्रमित मरीज कौन सी दवाएं ले यह भी बताया जा रहा है। ऐसे में यूपी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के लक्षण विहीन यानी एसिस्मोमेटिक और मामूली लक्षण वाले मरीजों के लिए ट्रीटमेंट प्रोटोकाल जारी किया है। इस ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल से दवाएं ले सकते हैं।.डॉक्टर से परामर्श के बाद और कोरोना की जांच के बाद ही यह ट्रीटमेंट लें, क्योंकि हर मरीज के लिए अलग अलग ट्रीटमेंट है।

