Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agraleaks.com Editorial, Ye Public Sab Janti Hai
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agraleaks.com Editorial, Ye Public Sab Janti Hai

238

आगरालीक्स…बजट में आयकर सीमा पर यह सटीक बैठता है कि ये जो पब्लिक है सब जानती है, अजी अंदर क्या है, अजी बाहर क्या है, ये सब कुछ पहचानती है। दरअसल, बजट पेश करने के बाद अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेसवार्ता में कहा कि आयकर सीमा के जो प्रस्ताव हैं वह आगामी जुलाई में आने वाले मुख्य बजट में आएंगे। आगे कहा कि मैंने टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया है, टैक्स रेट और लिमिट के प्रपोजल मुख्य बजट में ही तय होंगे, उन्होंने उम्मीद जताई है कि जनता का आशीर्वाद बना रहेगा तो जुलाई 2019 में मोदी सरकार ही बजट लेकर आएगी।
अब बात करते हैं अंतरिम बजट की, अंतरिम बजट पेश करते समय सीए पीयूष गोयल ने सबसे अंत में आयकर सीमा बढाने की घोषणा की, इसके कुछ देर बाद ही प्रेसवार्ता में यह भी कहा कि आयकर सीमा बढाने और टैक्स स्लैब पर आयकर पर मुख्य बजट जो कि जुलाई में आना है, उसमें ही फैसला होगा।
नियो मिडल क्लास खासतौर से युवा, जिन्हें अच्छे पैकेज मिल रहे हैं, उनको ध्यान में रखकर आयकर सीमा पांच लाख रुपये करने की बात कही गई है, इससे तीन करोड आयकर दाता कम हो जाएंगे, इसी तरह से किसानों को छह हजार साल यानी 500 रुपये महीने और 17 रुपये रोज दिए जाएंगे, यह एक किसान परिवार के लिए है। युवा और किसान पर दांव लगाकर भाजपा सरकार रिपीट करना चाहती है। यह होगा या नहीं यह तो जुलाई में पता चलेगा लेकिन पांच लाख से अधिक इनकम वालों के चेहरे उतर गए हैं।

योगेंद्र दुबे
संपादक

agraleaks.com

agraleaks.com

agraleaks@gmail.com

9368356565

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!