आगरालीक्स.. आगरा के एक फ्लैट में छापा, कफ सीरप से लेकर एंटीबायोटिक बनाने की फैक्ट्री पकडी, कमरे में तैयार हो रहा था कफ सीरप, दो लाख की दवाएं और सीरप व दवाओं के कैच कवर जब्त किए हैं। औषधि विभाग की टीम ने कोर्ट से कस्टडी परमिशन लेने के बाद ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट में कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएम एनजी रवि कुमार के आदेश पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने बांके बिहारी धाम, सिकंदरा में छापा मारा। औषधि निरीक्षक ब्रजेश यादव ने बताया कि फ्लैट नंबर 305 में छापे के दौरान बडी मात्रा में दवाओं पर लगवाने वाले प्रिंटेड कैच कवर मिले हैं, इसमें एंटीबायोटिक से लेकर कफ सीरप के कैच कवर हैं।

कमरे में सीरप पैक करने वाली मशीन
औषधि विभाग की टीम फ्लैट के एक कमरे में कफ सीरप पैक करने वाली मशीन को देख दंग रह गई, कमरे में कफ सीरप तैयार करने के बाद लेवल लगाए जा रहे थे।

गैंगस्टर में कार्रवाई की कवायद
डीएम एनजी रवि कुमार के आदेश पर मारे गए छापे में गैंगस्टर की कार्रवाई की कवायद चल रही है। यह फर्जी दवा कंपनी हरीबाबू द्वारा चलाई जा रही थी, फ्लैट में हरीबाबू मौजूद था, वह परिवार के साथ रहता है और घर पर ही दवा बना रहा था। दवाओं पर एसडीजी ड्रग फार्मास्यूटिकल लिमिटेड, प्लाट नंबर 10 भगवती कॉम्प्लेस आगरा और निर्माता कंपनी का नाम पोलो फार्मास्यूटिकल बददी लिखा हुआ है। औषधि विभाग की टीम ने दो लाख की दवाएं जब्त कर ली हैं।
े