Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ #AgraMetro: Fast pace construction of Agra Metro Project# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

#AgraMetro: Fast pace construction of Agra Metro Project# agranews

278

आगरालीक्स….आगरा मेट्रो का हो रहा तेजी से निर्माण कार्य…चार महीने के अंदर तीन सौ पाइल्स और 8 पियर बनाए…फोटोज में देखें मेट्रो प्रोजेक्ट की स्पीड

आगरा में इस समय मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर स्पीड से काम चल रहा है. यूपीएमआरसी ने दावा किया है कि चार महीने से भी कम समय में टीम द्वारा आगरा मेट्रो के लिए 300 पाइल्स के साथ 8 पियर रिकॉर्ड टाइम में तैयार कर लिए हैं. बता दें कि इस समय फतेहाबाद रोड पर आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का काम चल रहा है. कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा दिन रात इसका काम किया जा रहा है. मेट्रो प्रोजेक्ट के दौरान किसी को कोई परेशानी न हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है.

आगरा मेट्रो 8379 करोड करोड का प्रोजेक्ट
आगरा मेट्रो के 8379 करोड के प्रोजेक्ट में पहले कॉरीडोर पर 4984 करोड खर्च किया जाएगा।
आगरा और कानपुर मेट्रो के डिब्बे के लिए बिड की गई रिपोर्ट के अनुसार बॉम्बार्डियर कंपनी को 67 मेट्रो ट्रेन के डिब्बे, ट्रेन कंट्रोल और सिगनलिंग के लिए अनुबंध किया गया है। आगरा के लिए 28 मेट्रो ट्रेन हैं, एक ट्रेन में 900 से अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे। पहले फेज के लिए कंपनी द्वारा ट्रेन के डिब्बे बनाए जाएंगे, यह कंपनी ट्रेन के डिब्बे हैदराबाद में तैयार करेगी।

2 कॉरिडोर बनेंगे
पहला कॉरिडोर सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक होगा, यह 14 किलोमीटर का होगा और 13 स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15 . 40 किलोमीटर तक का होगा। इसमें 14 स्टेशन होंगे और ये सभी एलिवेटेड होंगे। आगरा मेट्रो रेल परियोजना पर प्रदेश और केंद्र सरकार की संयुक्त कंपनी लखनउ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन काम करेगी। यह कंपनी आगरा में मेट्रो ट्रेन के लिए ट्रैक, स्टेशन से लेकर ट्रेन चलाने का काम करेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

बिगलीक्स

Agra News: Fire break out in electric bus in Agra

आगरालीक्स… आगरा से जयपुर जा रही बस की बैटरी में आग लगने...

बिगलीक्स

Agra News: Amul Butter rate hike, Short in market

आगरालीक्स आगरा में अमूल बटर शॉर्ट, रेट भी बढ़े, जानें क्या है...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast

आगरालीक्स आगरा में सुबह के तापमान में आ रही लगातार गिरावट, जानेंआगरा...

error: Content is protected !!