आगरालीक्स…आगरा में पत्नी की हत्या कर बच्चों को बिलखता हुआ छोड़कर भाग जाने वाला युवक अरेस्ट. पुलिस ने ऐसे दबोचा
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर और बच्चों को बहला—फुसला कर भाग जाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. बता दें कि थाना जगदीशपुरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 7 में रहने वाले धर्मेंद्र उर्फ धीरज का अपनी पत्नी 30 वर्षीय रुचि से झगड़ा हो गया था. रात के समय धर्मेंद्र ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी. घर में तीन बेटिया थीं जो कि रातभर अपनी मां की लाश के पास बैठी रहीं. हत्या करने के बाद आरोपी धर्मेंद्र मौके से भाग निकलाा था. अगले दिन जब इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो आरोपी की तलाश को दबिश भी दी गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था. लेकिन रविवार को पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया. एसपी सिटी ने कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.