आगरालीक्स ….आगरा की 16 डांस क्वीन ने स्केट डांस कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है, आगरा में 16 बेटियों ने ऑन व्हील्स कैटेगरी में लगातार एक घंटा पचास मिनट तक स्केट बांधकर डांस किया। गोल्डन बुक आॅफ वर्ड रिकॉर्ड की ने शर्त रखी थी कि सामूहिक प्रस्तुति के दौरान किसी भी बच्ची के पैर रुकने नहीं चाहिए। बेटियों ने एक घंटा 50 मिनट डांस कर रिकॉर्ड बना लिया। निर्णायक के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के इंडिया हेड आलोक कुमार ने रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई दी। आगरा के माथुर वैश्य भवन में शनिवार शाम छह बजे 16 छात्राओं ने स्केट डांस शुरू किया, ये बच्चियां सात-आठ साल से लेकर 14 साल तक की थीं। कुछ को तो छह माह पहले तक स्केट बांधना भी नहीं आता था। चेयर डांस, हूपला डांस, व्हिसिल डांस पंजाबी प्रस्तुति, डांस खत्म होते ही तालियों की गडग़ड़ाहट गूंजने लगी।
Leave a comment