Agra’s 22 year old devotees drown in river near Jagannath Puri Temple #agra
आगरालीक्स …आगरा से जगन्नाथ मंदिर, पुरी दर्शन करने गया श्रद्धालु नहाते समय डूबा, 50 श्रद्धालु गए थे पूरी दर्शन करने।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र से 50 श्रद्धालु बस से पुरी, ओडिशा में जगन्नाथ पुरी मंदिर के दर्शन करने के लिए 29 दिसंबर को गए थे। आठ जनवरी सोमवार को श्रद्धालुओं का दल जगन्नाथ मंदिर, पुरी पहुंचा, यहां श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके बाद अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करने लगे। 22 साल का श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के बाद नदी में नहाने लगा। नहाते समय वह डूब गया,
परिवार में मचा कोहराम
श्रद्धालु के नदी में डूबने की सूचना साथ गए अन्य श्रद्धालुओं ने उसके परिजनों को दी। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।