आगरालीक्स…… आगरा में जिस अफ्रीकन तोता ने थाने में अपना मालिक खुद बताया था वह मामला अब पुलिस आयुक्त के पास पहुंच गया है। दो परिवार तोते पर अपना अपना दावा कर रहे हैं। जानें पूरा मामला।

आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र के रहने वाले रिटायर क्रषि अधिकारी अजय कुमार वर्मा के घर पर अफ्रीकन तोता है, 15 दिसंबर 2022 को पड़ोस में रहने वाले मुनेंद्र जैन ने अफ्रीकन तोता अपना बताते हुए कहा था कि चार साल पहले उन्हें बाहर जाना था इसलिए तोता अजय कुमार वर्मा को देकर चले गए थे। अब वे तोता वापस चाहते हैं, मामला तूल पकड़ने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस तोता सहित दोनों पक्षों को थाने ले आई थी।
थाने में अजय कुमार वर्मा को सौंप दिया था तोता
थाना कमला नगर में पहुंचने के बाद अजय कुमार वर्मा और मुनेंद्र जैन दोनों ने ही तोता पर अपना दावा किया। पुलिस कर्मियों ने तोता अब टेबल पर बिठा दिया, कहा कि तोता जिसे चाहेगा वही उसका मालिक होगा। तोता ने अजय कुमार वर्मा की बेटी मुनमुन का नाम लिया था और पुलिस ने तोता अजय कुमार वर्मा को सौंप दिया था तोता उनके साथ चार साल से रह रहा था।
पुलिस आयुक्त ने जांच के दिए आदेश
गुरुवार को मुनेंद्र जैन पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह के पास पहुंचे, उन्होंने तोता पर अपना दावा किया, पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।