आगरालीक्स.. आगरा के भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनकी पत्नी और दोनों बेटे कोरोना संक्रमित हैं, उन्होंने फेसबुक पर लिखा है मेरा खुशहाल परिवार कोविड पॉजिटिव!
आगरा की दक्षिण विधानसभा से भाजपा से विधायक योगेंद्र उपाध्याय की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, वे लखनऊ में हैं, इससे पहले आगरा में उनकी पत्नी और दोनों बेटों में कोरोना की पुष्टि होने पर भर्ती किया गया। उनकी पत्नी और दोनों बेटे निजी अस्पताल में भर्ती है, एक बेटा घर पर होम आइसोलेशन में है।
पत्नी में पुष्टि के बाद कराई गई परिवार की जांच
भाजपा विधायक की पत्नी को असहज महसूस करने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उनकी कोरोना की जांच की गई। गुरुवार रात को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को उनके परिवार के अन्य सदस्यों का कोरोना एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें उनके बडे और छोटे बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। भाजपा विधायक लखनऊ में थे, शनिवार को भाजपा विधायक की जांच की गई, उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
आगरा में कोरोना के 1804 केस, 1443 मरीज हुए ठीक
आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है, 31 जुलाई तक आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1804 पहुंच गई। जबकि 1443 मरीज ठीक हो चुके हैं, अपने घर पर हैं, आगरा में 262 सक्रिय मरीज हैं यानी 1804 में से 262 मरीज ही भर्ती हैं उनका इलाज चल रहा है अन्य मरीज ठीक हो चुके हैं।