आगरालीक्स.. आगरा में जुलाई में 577 कोरोना के नए केस आए हैं, हर रोज औसत 18 केस, 13 की मौत हुई है, भाजपा विधायक की पत्नी, दो बेटे, पुलिस कर्मी, पॉजिटिव आए हैं।
आगरा में अनलॉक टू में बाजार खोलने का समय सुबह नौ से रात नौ बजे तक कर दिया गया, बाजार भी पूरी तरह से खोले गए। ऐसे में लोग घरों से बाहर निकले, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सावधानी भी नहीं बरती, इससे कोरोना के केस तेजी से बढने लगे हैं। अनलॉक टू यानी जुलाई में कोरोना के 577 केस आए हैं, 13 कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है।
भाजपा विधायक की पत्नी, दोनों बेटे, डॉक्टर, पुलिस कर्मी पॉजिटिव
अनलॉक टू में आगरा में भाजपा विधायक की पत्नी, उनके दोनों बेटों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसके साथ ही डॉक्टर, पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव मिले हैं। राज्यमंत्री की सुरक्षा में लगे ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है। कारोबारी से लेकर सरकारी कार्यालय के कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है।