Friday , 16 January 2026
Home agraleaks Agra’s Businessman, his wife & maid brutally murdered
agraleaks

Agra’s Businessman, his wife & maid brutally murdered

mur
आगरालीक्स
 …….आगरा के बेलनगंज की बारह भाई गली निवासी उद्योगपति व केमिकल इंजीनियर सुधीर कुमार अग्रवाल की पत्नी मधूलिका अग्रवाल आैर नौकरानी अंशू समेत धारदार हथियार से सिर और चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। बरेली में बदमाशों ने तीनों की हत्या के बाद लूटपाट की। वे अपने परिवार के साथ 1988 से बरेली में रह रहे थे।
आगरा के बारह भाई गली निवासी सुधीर कुमार अग्रवाल इंडोनेशिया में केमिकल इंजीनियर थे। वर्ष 1988 में वह बरेली आए और सीबीगंज क्षेत्र के परसाखेड़ में शिवम एसेंशियल ऑयल एंड केमिकल्स

 

sk sk 2 फैक्ट्री खोली। सात साल पहले सुधीर को पैरालिसिस होने पर फैक्ट्री बंद हो गई। वह 58 वर्षीय पत्नी मधुलिका के साथ कोठी में ही रहते रहे। सुधीर ज्यादातर बिस्तर पर रहते थे और चल फिर भी नहीं पाते थे। बेटा हितेश अग्रवाल हैदराबाद में साफ्टवेयर इंजीनियर है और बेटी सृष्टि अग्रवाल पति के साथ नोएडा रहती है। कोठी में बुजुर्ग दंपति के साथ क्षेत्र के ही गांव खंडुआ की पंद्रह वर्षीय नौकरानी अंशू रहती थी। जबकि बंद फैक्ट्री में स्थित कमरों में आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले नौ लोग किराए पर रहते हैं।
शनिवार सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच किसी वक्त बदमाश कोठी में घुसे और बेडरूम में लेटे इंजीनियर सुधीर अग्रवाल को धारदार हथियार से वार कर मार दिया। बेडरूम में लगी अलमारियों से गहने आदि लूट लिए। इसके बाद ऊपर कोने में स्थित कमरे में नौकरानी अंशू व मालकिन मधुलिका अग्रवाल की भी सिर कुचल कर हत्या कर दी। दोपहर डेढ़ बजे स्वीपर नरेश कुमार ने कोठी में आकर देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी।
छैमार गैंग पर लूट की आशंका
पुलिस ने प्रथम दृष्टया जांच में घटना का इशारा छैमार गैंग की ओर किया है। क्योंकि घटना स्थल पर ही बदमाश मल त्याग कर गए हैं। हत्या का तरीका भी उसी ओर इशारा कर रहा है। परिसर में रहने वाले ठेकेदार और नौ नौकरों से भी पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

error: Content is protected !!