आगरालीक्स..(2 February 2022 Agra News) अखिलेश का योगी आदित्यनाथ को जवाब—खून गर्म नहीं रहेगा तो कोई जिंदा नहीं बचेगा. रामगोपाल यादव ने कहा—सपा की सरकार में जल्द बनेगा राम मंदिर
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे—जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, चुनाव प्रचार तेज होता जा रहा है और इसके साथ ही तेज होती जा रही है राजनीतिक दलों की बयानबाजी. भाजपा की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ जहां अखिलेश और जयंत की जोड़ी को लेकर कई तीखे कमेंट कर रहे हैं तो वहीं अखिलेश और जयंत भी उन्हें इसका बखूबी जवाब दे रहे हैं. बुधवार को शामली में आयेाजित प्रेस वार्ता में जयंत और अखिलेश ने जमकर योगी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने योगी आदित्यनाथ द्वासरा दिए गए गर्मी निकाल लेने वाले बयान पर पलटवार किया. अखिलेश यादव ने कहा कि अगर खून से गर्मी निकल गई तो जिंदा कोई नहीं बचेगा. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को मुख्यमंत्री की भाषा पर संज्ञान लेना चाहिए. वहीं जयंत चौधरी ने कहा कि किसान, व्यापारी, मजदूर, गरीब और युवा एकजुट होकर आने वाली 10 तारीख को योगी बाबा को कंबल देकर गोरखपुर मठ भेजने का काम करें.

रामगोपाल यादव बोले—सपा सरकार में बेहतर बनेगा राम मंदिर
उधर राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा में रामगोपाल यादव ने कहा कि अगर अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री बनते हैं तो अयोध्या का मंदिर न सिर्फ जल्द बनेगा बल्कि बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भगवान राम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर के निर्माण के खिलाफ नहीं है.