आगरालीक्स ….आगरा के आंबेडकर विवि के कई कोर्स की फीस कम कर दी है। एमए आपदा प्रबंधन, लोक प्रशासन और शिक्षाशास्त्र की फीस 10 हजार रुपये कम की।

आगरा के आंबेडकर विवि के पालीवाल पार्क स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्स विकास संस्थान में कई नए कोर्स शुरू किए गए थे। कोर्स की फीस 17500 रुपये थी, इस सत्र से फीस कम कर दी है, 10 हजार रुपये फीस कम करने से अब 7500 रुपये प्रति सेमेस्टर फीस हो गई है।
कोर्स में 30 30 सीटें
विवि के पालीवाल पार्क में संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्स विकास संस्थान के एमए में 30 30 सीटें हैं। प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।