आगरालीक्स…Agra News : आगरा के बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता को सेना दिवस पर 15 जनवरी को मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा। पुणे में आयोजित समारोह आयोजित होगा। ( Agra’s Capt Shubham Gupta awarded Sena Medal on 15th January#Agra )
15 जनवरी को सेना दिवस है। आगरा के कैप्टन शुभम गुप्ता 22 नवंबर 2023 को राजौरी में आंतकियों से लोहा लेते हुए बलिदान हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल की घोषणा की गई थी।
सेना दिवस पर दिया जाएगा मेडल
15 जनवरी को सेना दिवस है। सेना दिवस पर पुणे में होने जा रहे समारोह में बिलदानी कैप्टन शुभम गुप्ता को सेना मेडल दिया जाएगा। उनके पिता बसंत गुप्ता, मां पुष्पा गुप्ता और छोटे भाई पुणे पहुंच गए हैं। सेनाध्यक्ष बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता के परिजनों को सेना मेडल से सम्मानित करेंगे।