प्रयागराजलीक्स… महाकुंभ के पहले अमृत स्नान में उमड़े भीड़, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने सबसे पहले संगम में किया स्नान, वीडियो देखें। ( Mahakumbh 2025 Video: Akhara Amrat Snan start, Shree Panchayati Akhara Mahanirmani take First holy dip#Agra )
पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ महाकुंभ में मंगलवार को मकर संक्रांति पर सुबह 6.15 बजे अमृत स्नान शुरू हुआ। सबसे पहले अलग अलग अखाड़ा स्नान करने के लिए पहुंचे। सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी सुबह 6.15 बजे संगम घाट पर पहुंचा और 40 मिनट स्नान करने के बाद सुबह 7.55 बजे शिविर में लौट गए।
40 मिनट का दिया गया समय
दूसरे स्थान पर श्री तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा और श्री पंचायती अखाड़ा आनन्द अमृत स्नान करेगा। इसका शिविर से प्रस्थान का समय 6.05, घाट पर आगमन का समय 7.05, स्नान का समय 40 मिनट, घाट से प्रस्थान का समय 7.45 शिविर में आगमन का समय 8.45 रहेगा। तीसरे स्थान पर तीन संन्यासी अखाड़े अमृत स्नान करेंगे। इसमें श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा और श्री पंचाग्नि अखाड़ा शामिल हैं। इसका शिविर से प्रस्थान का समय 7.00 घाट पर आगमन का समय 8, स्नान का समय 40 मिनट, घाट से प्रस्थान का समय 8.40 शिविर में आगमन का समय 9.40 होगा।