आगरालीक्स… आगरा की करोड़पति बुजुर्ग मां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, आलीशान कोठी, चार बेटे होने के बाद भी वृद्धाश्रम ठिकाना, बोली, मौत होने पर न दें बेटों को जानकारी।

आगरा के कमला नगर में आलीशान कोठी में रहने वाली विद्या देवी 19 दिसंबर 2022 से रामलाल वृद्धाश्रम में रह रही हैं, उनके चार बेटे हैं, करोड़ों की संपत्ति थी लेकिन वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर होना पड़ा।
बेटों ने दुत्कारा तो वृद्धाश्रम पहुंच गई
विद्या देवी बताती हैं कि उनके पति गोपीचंद अग्रवाल आगरा के बड़े आंखों के अस्पताल के संस्थापक थे, कमला नगर में कोठी और करोड़ों की संपत्ति थी। 13 साल पहले पति गोपीचंद अग्रवाल का निधन हो गया, इसके बाद बेटों का लालन पालन भी उन्होंने ही किया। बेटे बड़े हुए तो संपत्ति में से हिस्सा बंटा कर लिया। लेकिन बेटों ने मां के बारे में नहीं सोचा। बुजुर्ग मां को अपने साथ रखने के लिए चारों बेटे तैयार नहीं हुए, ताने देने लगे के शरीर से बदबू आती है। उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। अग्रवाल महिला मंच की अध्यक्ष शशि गोयल विद्या देवी की रिश्तेदार हैं उन्होंने विद्यादेवी को रामलाल वृद्धाश्रम में रहने की व्यवस्था कराई। इसके बाद से वे रामलाल वृद्धाश्रम में ही रह रही हैं।
बेटों का कारोबार, मां के लिए जगह नहीं
विद्या देवी कहती हैं कि उनके चारों बेटों का अच्छा कारोबार है लेकिन उनके लिए घर में जगह नहीं हैं, जो घर उनके पति ने बताया उसमें भी उन्हें आश्रय नहीं मिला। वे तो यहां तक कह रही हैं कि अंतिम सांस लूं तो इसकी भी जानकारी बेटों को मत देना।