लखनऊलीक्स… संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में भाग लेने का एक और मौका। परीक्षा की तिथि आगे बढ़ी। समय सारणी में भी किया बदलाव। जानिये अब कब होगी परीक्षा।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कराएगा परीक्षा

प्रदेश सरकार ने जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रवेश परीक्षा से लेकर उसके परिणाम घोषित किए जाने आदि की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को दी गई है।
15 मई तक बिना लेट फीस के भर सकेंगे फार्म
उल्लेखनीय है कि बीते पांच अप्रैल को आवेदन की अंतिम तारीख थी, लेकिन अब अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के आवेदन फार्म 15 मई तक भर सकेंगे। विलंब शुल्क के साथ आवेदन फार्म भरने की अंतिम तारीख 20 मई तक बढ़ा दी गई है। ऑनलाइन आवेदन फार्म वेबसाइट https://www.bujhansi.ac.in पर उपलब्ध है।
लेट फीस सहित आवेदन 20 मई तक होंगे
उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉक्टर सुधीर एम बोबडे की ओर से जारी उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2023 जारी समय सारणी के अनुसार बिना विलंब शुल्क के आवेदन की तिथि 15 मई निर्धारित की गई है जबकि विलंब शुल्क के साथ 20 मई को आवेदन किया जा सकेगा।
30जून तक परिणाम, 10 जुलाई से काउंसिलिंग
इसी प्रकार से आवेदकों की आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 24 मई तय की गई है, जबकि 15 जून को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। 30 जून को परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे और 10 जुलाई से काउंसलिंग प्रारंभ करने की तिथि घोषित की गई है।