
नौ नवंबर को राज्य योजना आयोग का सदस्य बनाकर डॉ. राय को लाल बत्ती से नवाजा था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सदस्य बनाए जाने का पत्र लिखने के साथ उनके मोबाइल पर भी संदेश भेजा था। यह पत्र मिलने के बाद वरिष्ठ नेता डॉ सीपी राय ने आभार जताते हुए कहा कि आयोग में उनके करने लायक कोई काम नहीं है, वे इतने बडे पद को संभालने के योग्य नहीं है, इसलिए इसे स्वीकार नहीं कर सकता हूं। डॉ सीपी राय को वर्ष ने वर्ष 2012 में सपा का महासचिव बनाया गया था। इसके बाद वे प्रदेश महामंत्री और राज्यमंत्री भी बने, लेकिन लोकसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने दोनों पद से इस्तीफा दे दिया था।
Leave a comment