Sunday , 23 February 2025
Home आगरा Agra’s IVF specialist Dr. Neeharika Malhotra received Humanitarian Excellence Award…#agranews
आगराटॉप न्यूज़सिटी लाइवहेल्थ

Agra’s IVF specialist Dr. Neeharika Malhotra received Humanitarian Excellence Award…#agranews

आगरालीक्स…(21 December 2021 Agra News) आगरा की आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. नीहारिका मल्होत्रा को मिला ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवाॅर्ड..देशभर में बेहतद प्रतिष्ठित सम्मान….

डॉ. नीहारिका के खाते में एक और उपलब्धि
स्मृति संस्था कीं अध्यक्ष, आईवीएफ विशेषज्ञ और मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम कीं निदेशक डा. नीहारिका मल्होत्रा के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इस बार उन्हें प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवाॅर्ड से नवाजा गया है। देश में बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए काम कर रही प्रतिष्ठित संस्था आई कैन फाउंडेशन द्वारा दिल्ली के होटल वेलकम आईटीसी में आयोजित समारोह में आगरा कीं डा. नीहारिका को सांसद लोकसभा चुरू क्षेत्र राहुल कासवान द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल बतौर मुख्य अतिथि और सांसद रमेश बिधूड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। डा. नीहारिका की ओर से यह सम्मान उनकी स्मृति टीम ने मंच पर ग्रहण किया।

सामाजिक योगदान के आधार पर किया जाता है चयन
गौरतलब है कि इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए देश भर के चुनिंदा सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों का चयन उनके सामाजिक योगदान के आधार पर किया जाता है। आगरा में स्मृति संस्था का नेतृत्व करते हुए डा. नीहारिका लम्बे समय से किशोरियों के स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति मुहिम चला रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कई विद्यालयों को गोद लिया है, जहां समय-समय पर पठन पाठन संबंधी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा वे स्कूलों में जाकर किशोरियों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करा रही हैं। कोरोना काल में भी डा. नीहारिका की संस्था स्मृति ने बढ़ चढ़ कर काम किया। मास्क, सैनेटाइजेशन के ड्राइव चलाए गए और महिलाओं के लिए विशेष हैल्थ कैंप लगाए गए।

आईएचआरओ की उपाध्यक्ष भी हैं डॉ. नीहारिका
स्मृति संस्था कीं निदेशक होने के साथ ही डा. नीहारिका आगरा में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स आर्गनाइजेशन (आईएचआरओ) कीं उपाध्यक्ष हैं, वे फेडरेशन आॅफ आॅब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलाॅजिकल सोसायटी आॅफ इंडिया (फाॅग्सी) की यंग टेलेंट वाईटीपी की सबसे युवा चेयरपर्सन भी हैं। इसके अलावा भी वे कई राष्ट्रीय और स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। दिल्ली के होटल वेलकम आईटीसी में आयोजित समारोह में सम्मानित करने के लिए देश के सभी राज्यों से सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था।

Related Articles

आगरा

Agra News: Havan performed for India’s victory in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारत की जीत के लिए किया हवन. जगह—जगह एलईडी लगाकर...

आगरा

Agra News: Cultural show on historical heritage Zardozi will be held in Agra on 26th February….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ऐतिहासिक विरासत जऱदोज़ी पर होगा सांस्कृतिक शो. विश्व भर में...

आगरा

Agra News: 100 units of blood donated in the camp of Lions Club Agra Friends Mahan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 100 यूनिट हुआ रक्तदान. 100 रक्तदान कर्ता को ​चांदी का...

आगरा

Agra News: The sacredness of Ganga and the greatness of Kumbh will be seen in the heritage fashion show at Taj Mahotsav…#agranews

आगरालीक्स…ताजमहोत्सव में धरोहार फैशन शो में दिखेंगी गंगा की पावनता और कुम्भ...

error: Content is protected !!