आगरालीक्स…एक एक्सीडेंट में मरीज का एक पैर 5 सेमी छोटा हो गया. उजाला सिग्नस रेनबो में सफल सर्जरी कर दोनेां पैरों की लंबाई की एक बराबर…जिसे चलने में दिक्कत थी वो अब दौड़ सकता है.
उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल ने मेडिकल क्षेत्र में एक और कमाल कर दिखाया। डॉक्टरों की टीम ने सफल सर्जरी कर मरीज के 5 सेमी छोटे पैर को समान लंबाई में बदल दिया, जिससे वह अब दौड़ने और सामान्य जीवन जीने में सक्षम हो गया है। तीन साल पहले कमल सिंह की कूल्हे के पास हड्डी टूट गई थी। उसने एक अस्पताल में ऑपरेशन कराया, हड्डी गलत तरीके से जुड़ गई। दोबारा ऑपरेशन कराया तो इंफेक्शन हो गया। पेंच भी निकाल दिए गए। इस दाैरान जांघ की हड्डी ऊपर चढ़ गई जिससे पैर छोटा हो गया। मरीज की मुश्किलें और बढ़ गईं। उसे चलने में तकलीफ होने लगी। उसने उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में संपर्क किया।
सीनियर हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर सिद्धार्थ दुबे ने बताया कि जब मरीज हमारे पास आया तो वह एक पैर पर वजन नहीं ले पाता था। पैर करीब पांच सेंटीमीटर छोटा होने के कारण हवा में लटका रहता था। उसकी कुछ जांचें की गईं। साढ़े चार घंटे तक चले ऑपरेशन के दाैरान ट्रोकैंटर की हड्डी को काटकर जांघ की हड्डी के नीचे किया। नया कूल्हे का जोड़ डाला और ट्रोकैंटर की हड्डी को सही जगह पर जोड़ दिया। मरीज पूरी तरह से ठीक है और अब सामान्य रूप से दौड़ने में भी सक्षम है। मरीज कमल सिंह ने बताया कि यह मेरे लिए एक नया जीवन जैसा है। अब मैं बिना किसी परेशानी के दौड़ सकता हूं और अपने सपनों को पूरा कर सकता हूं।