Tuesday , 20 January 2026
Home agraleaks Agra’s MBBS student death mystery in China, Tension sparks
agraleaks

Agra’s MBBS student death mystery in China, Tension sparks

china
आगरालीक्स
…….आगरा में लाडले का चीन से 12 दिन बाद शव आया तो पिता फफक फफक कर रो उठे, उसे डॉक्टर बनाने के लिए तीन बीघा खेत बेच दिया, उनका सपना ताबूत में बंद है, अब वे चाहते हैं जिसने उनके लाडले की हत्या की वह पकडा जाए,
आगरा के मलपुरा के सराय सहारा गांव के रहने वाले कमल सिंह 22 साल ने ​चीन के
टाइसन विवि में वर्ष 2014 में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। कमल के पिता किसान रामवीर सिंह ने अपने बेटे को डॉक्टर बनाने के​ लिए 20 बीघा खेत में से तीन बीघ्रा बेचकर पढाई की पहली किश्त 10 लाख रुपये जमा कर दी थी। कमल की बुआ का बेटा जजौला पफतेहपुर सीकरी निवासी राहुल और उसका चचेरा भाई रोहित भी टाइसन विवि से पढ रहा है। 11 अक्टूबर की रात को राहुल ने पफोन कर बताया कि कमल का एक्सीडेंट हो गया है और वह आईसीयू में भर्ती है। गुरुवार सुबह चाइना एयर कार्गो के पार्सल से दिल्ली शव पहुंचा। वहां उन्हें कमल के दो बैग, डेथ सार्टिपिफकेट और कूरियर के पेपर थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दूतावास से संबंधित कागजात न होने पर परिजनों को बुआ के बेटे रोहित पर शव है। छात्र के शरीर पर ​ठोढी पर ही चोट का निशान था, इसके अलावा कहीं और कोई चोट का निशान नहीं था। शरीर ​नीला पडा हुआ था और शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया था। परिजनों ने आगरा में शव के पोस्टमर्टम की मांग करते हुए जयपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। डीएम के आदेश पर रात को फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
50 लाख में एमबीबीएस का ठेका
रामवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली में एक एजेंट ने 50 लाख में चीन से एमबीबीएस कराने के लिए कहा था। उसी एजेंट के माध्यम से राहुल और रोहित चीन से एमबीबीएस कर रहे हैं। इसके तहत हर साल 10 लाख रुपये देने थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

error: Content is protected !!