आगरालीक्स… (Agra News 15th November)आगरा में संजय प्लेस के कैफे में दोस्तों के साथ पार्टी के बाद गायब हुई दोनों युवती बठिंडा में मिल गई हैं, वे ट्रेन से जा रहीं थी, उन्हें आरपीएफ ने ट्रेन से उतार लिया, अब उन्हें आगरा लेकर आया जाएगा।
आगरा के शाहगंज की रहने वाली 14 साल और लोहामंडी की रहने वाली 17 साल की किशोरी शुक्रवार को संजय प्लेस में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए कैफे में गईं थी। उनके साथ उनकी एक सहेली और दो दोस्तों ने भी पार्टी की। सहेली और दोनों दोस्त घर पहुंच गए लेकिन दोनों किशोरियां घर नहीं पहुंची। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।

सर्विलांस की मदद से चला पता
पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली, इससे दोनों किशोरियों की लॉकेशन बठिंडा के पास ट्रेन में मिली। आरपीएफ की मदद से दोनों किशोरियों को ट्रेन से उतार लिया गया। पुलिस परिजनों को साथ लेकर दोनों किशोरियों को लेने पंजाब गई है।