आगरालीक्स..(Agra’s School News ) आगरा में स्कूलों के महंगे बैग, यूनीफार्म बदलने, फीस बढ़ाने की मनमानी के ख्लिाफ अनूठा प्रदर्शन, एमजी रोड पर दंतवत परिक्रमा, डीएम कार्यालय में आज प्रदर्शन।
आगरा के कान्वेंट और मिशनरी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक परेशान हैं, कक्षा एक का बैग सात से आठ हजार रुपये में मिल रहा है। वहीं, हर पांच साल बाद यूनिफार्म बदलनी चाहिए लेकिन एक से दो साल बाद ही यूनिफार्म बदल रहे हैं। यूकेजी से पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 25 से 30 हजार रुपये वसूले जा रहे हैं, फीस भी मनमानी बढ़ा दी गई है। ऐसे में जिलाधिकारी से मांग की जा रही है कि फीस 10 प्रतिशत से ना बढ़ाई जाए, प्राइवेट पब्लिशर की जगह एनसीईआरटी की सस्ती किताबों को स्कूल बैग का हिस्सा बनाया जाए, यूनिफार्म भी पांच साल बाद ही बदली जाए। इसे लेकर आज प्रदर्शन किया जा रहा है।
डीएम कार्यालय में प्रदर्शन, एमजी रोड पर दंतवत परिक्रमा
स्कूलों की मनमानी के विरोध में सोमवार को प्रोग्रेसिव एसोसिएशन आफ पैरेंटस द्वारा दो संस्थाओं द्वारा अलग अलग प्रदर्शन किए जाएंगे। एक संस्था डीएम कार्यालय में सुबह 10.30 बजे से धरना दिया जाएगा तो दूसरी संस्था डीएम कार्यालय से दंडवत परिक्रमा शुरू करेगी और एमजी रोड होते हुए डीएम कार्यालय पर दंडवत परिक्रम समाप्त होगी।