आगरालीक्स… ( Agra News ) आगरा में वजीरपुरा रोड पर सपा नेता की कार हुई अनियंत्रित, स्कूल से बेटी को लेकर जा रहे स्कूटी सवार के साथ ही राहगीर सहित कई लोगों को चपेट में लिया। ये कारण आया सामने।
जीवनी मंडी के रहने वाले सपा नेता उस्मान अब्बास की गैरिज है। वे दोपहर में अपनी कार से पालीवाल पार्क से वजीरपुरा की तरफ जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहा है कि कार अनियंत्रित हो गई, राहगीर छोटेलाल को चपेट में ले लिया, वह कार में फंस गए और काफी दूर तक घसीटे हुए गए, इसके बाद आइसक्रीम की ठेल में टक्कर मार दी।
स्कूटी सवारों को भी चपेट में लिया
इसके बाद भी कार नियंत्रित नहीं हुई। जीवनी मंडी निवासी पीयूष अग्रवाल अपनी बेटी को स्कूल से एक्टिवा से लेकर जा रहे थे उन्हें भी चपेट में ले लिया इसके बाद एक और स्कूटी में टक्कर मार दी। फिर कार रुक गई, स्थानीय लोग आ गए।
स्थानीय लोगों ने घेरा, तबीयत बिगड़ने से हुआ हादसा
स्थानीय लोगों ने सपा नेता को घेर लिया, पुलिस भी पहुंच गई। सपा नेता ने बताया कि उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी, ब्लड प्रेशर बढ़ गया था और शुगर कम हो गई थी, जिन लोगों को टक्कर मारी उनकी मरम्मत करा दी, उन्होंने कोई कार्रवाई न करने के लिए कहा है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।