आगरालीक्स.. आगरा में स्वतंत्रता दिवस पर एक गांव को खुले में शौच से मुक्ति मिल गई, बाह के गूँगावली गांव में मां बेटी और पिता शौच के लिए शौचालय में जाएंगे। इस उपलब्धि के लिए मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर स्वच्छता उत्सव मनाते हुए बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने प्रधान नीरज कुमारी के साथ ग्रामीणों को सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत की तस्वीर बदलना चाहते हैं, यह तस्वीर गांव की प्रगति से ही बदल सकती है। ऐसे में बाह से भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह अपनी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए प्रयास में जुटी हुई हैं। उनके प्रयासों से बाह के एक छोटे से गांव गूँगावली के ग्रामीण स्वच्छता मुहिम से जुड गए। संकल्प लिया कि गांव में खुले में शौच को रोकना होगा क्योंकि खुले में शौच से बीमारी फैलती हैं। इसके बाद तो ग्रामीण आगे आते गए और देखते ही देखते गांव गूंगावली में शौचालय का निर्माण होने लगा।
557 घरों में बना शौचालय, ग्रामीण किए सम्मानित
ब्लॉक बाह ग्राम गूंगावली मे 557 घरों में शौचालय बनाए गए हैं,
ब्लॉक बाह ग्राम गूंगावली मे 557 घरों में शौचालय बनाए गए हैं शौचालय निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। स्वच्छता उत्सव में बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने प्रधान नीरज कुमारी अशोक कुमार अन्नू यादव सहित बच्चों को सम्मानित किया। भूपेंद्र सिंह, हरीश नारायण शुक्ला, अशोक वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह कुशवाहा मोनू रूप सिंह दिवाकर महाराज सिंह वर्मा भूपेंद्र भदौरिया, सोनू भदौरिया प्रशांत पचौरी संतोष गहलोत मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ललित शर्मा ने किया।