आगरालीक्स ….आगरा के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल आज इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में डेब्यू करेंगे। बेटे को बैट दिलाने के लिए उनके पिता ने 800 रुपये उधार लिए थे, जानें ध्रुव जुरैल के बारे में।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज राजकोट में शुरू होगा, इसके लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी गई है। इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुुव जुरैली भी शामिल हैं, इस मैच के साथ वे टेस्ट मैच में डेब्यू करेंगे।
पिता बनाना चाहते थे फौजी
आगरा कैंट स्थित डिफेंस स्टेंट में ध्रुव जुरैल का घर है, उनके पिता नेमी चंद जुरैल फौज में थे और बेटे को भी फौज में भेजना चाहते थे, ध्रुव ने कपड़े धोनी वाली मोगरी से प्रैक्टिस करना शुरू किया, उनके कोच परवेंद्र के अनुसार, ध्रुव को बैट दिलाने के लिए उनके पिता ने 800 रुपये उधर लिए थे, उनकी मां रजनी को ध्रुव को किट दिलवाने के लिए अपनी चेन बेचनी पड़ी थी।
2009 में स्कूल के समर कैंप से क्रिकेट खेलना शुरू किया
ध्रुव जुरैली 2009 में स्कूल के समर कैंप में गए थे, वहां उनके साथ के बच्चे क्रिकेट खेलने लगे। यहां से ही उन्होंने बैट थमा इसके बाद रुके नहीं, बैटिंग के साथ विकेट कीपिंग की प्रैक्टिस की।
आईपीएल में बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं की पड़ी नजर
ध्रुव जुरैली ने अंडर 19 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया, इसके बाद 2023 में आईपीएल में बेहतरीन बल्लेबाजी की। इससे चयनकर्ताओं की उन पर नजर पड़ी और टीम इंडिया में उन्हें मौका मिला।