नईदिल्लीलीक्स… अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 में हुये सीरियल बम धमाके के मामले के 38 दोषियों को फांसी और 11 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
अदालत ने आज सुनाया बहुचर्चित फैसला
अदालत ने आठ फरवरी को 78 में से 49 आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसमें से एक आरोपी अयाज सैयद को जांच में मदद करने के आरोप करने के आरोप में बरी किया जा चुका है। 29 लोग सुबूतों के आभाव में बरी घोषित किये जा चुके हैं।
21 बम धमाकों में 56 लोगों की हुई थी मौत
उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई 2008 में 70 मिनट में 21 बम धमाके हुए थे, जिसमें 56 लोगों की मौत हुई थी और दो सौ से ज्यादा लोग घायल हुए थे।