आगरालीक्स… आगरा की दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम ने तीसरे वन-डे में भी भारत को करारी शिकस्त दी है।
मंधाना-शैफाली की शतकीय साझेदारी
भारत ने न्यूजीलैंड में खेली जा रही वन-डे सीरीज के तीसरे मैच में पहले खेलते हुए 49.3 ओवर में 279 रनों का योगदान किया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।
एक के बाद एक विकेट गिरे
शतकीय साझीदारी टूटने के बाद भारत के एक के बाद एक विकेटों का गिरना शुरू हो गया। कप्तान मिताली राज भी 23 रन बना सकी।
दीप्ति ने संभाला मोर्चा
इसके बाद आगरा की दीप्ति शर्मा ने मैदान को संभाला और अन्य बल्लेबाजों के सहयोग से स्कोर को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दीप्ति सबसे ज्यादा 69 रन 69 गेंद में बनाकर नाबाद रहीं। दोनों टीमों में यह सर्वोच्च स्कोर भी रहा।
झूलन गोस्वामी ने दिए न्यूजीलैंड को शुरू में झटके
न्यूजीलैंड की टीम ने जवाब में बल्लेबाजी शुरू की लेकिन अनुभवी तेज गेंद झूलन गोस्वामी ने लगातार दो झटके देकर भारत की जीत की आस जगाई लेकिन अमेलिया केर 67 रन, एमी सैटरथवेट के 59 और लॉरेन डाउन के नाबाद 64 रन की बदौलत न्यूजीलैंड ने आखिरी ओवर में मैच को तीन विकेट से जीत लिया।
प्लेयर ऑफ द मैच लॉरेन डाउन
भारत की ओर से झूलन गोस्वामी ने तीन, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, एकता विष्ट, स्नेह रैना ने एक एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच लॉरेन डाउन रहीं। सीरीज में न्यूजीलैंड 3-0 से आगे हो गई है।