कांफ्रेंंस में भारत के अलावा, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, श्रीलंका, अमेरिका, इंग्लैंड सहित एक दर्जन देशों के 6 हजार से अधिक डॉक्टर भाग लेंगे। 13 जनवरी को प्री कांग्रेस वर्कशाप में महिलाओं से सम्बंधित जटिल बीमारियों पर 13 वर्कशॉप होंगी। इसी दिन 60 महिलाओं के निशुल्क ऑपरेशन होंगे। 14-17 जनवरी को देश विदेश के डॉक्टरों द्वारा साइंटिफिक सेशन में 700 से अधिक रिसर्च पेपर प्रिजेन्ट किए जाएंगे।
साइंटििफक चेयरपर्सन डॉ सरोज सिंह ने 13 जनवरी को वर्कशॉप में होने वाले सभी ऑपरेशन देश विदेश के जाने माने डॉक्टरों द्वारा हॉस्पीटल रवि हॉस्पीटल, सरकार नर्सिंग होम व कमलेश टंडन नर्सिंग होम में किए जाएंगे। प्रत्येक हॉस्पीटल में 13 जनवरी को 20-20 ऑपरेशन (कैंसर, रसौली, ट्यूब ब्लॉक, ओवरी की बीमारी, सर्वाइकल कैंसर आदि के) किए जाएंगे।
Leave a comment