Sunday , 8 February 2026
Home स्पोर्ट्स All India Roller Skating Championship, winners awarded in Agra
स्पोर्ट्स

All India Roller Skating Championship, winners awarded in Agra

road
आगरालीक्स
 …आल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के कई वर्गों में आगरा के स्केटर्स ने स्वर्ण पदक जीता। कुछ वर्गों में आगरा के खिलाडी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं।
रविवार को माउंट लिट्रा जी स्कूल के पास शमसाबाद रोड पर 1000 मीटर रोड रेस के साथ चैंपियनशिप का समापन हुआ। बालक वर्ग के 0-4 वर्ष आयु वर्ग में आगरा के माधव पहले, दिल्ली के दैविक दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में आगरा की अनुष्का ने पहला और यशवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग के 4-6 आयु वर्ग में भोपाल के कुनाल पहले, आगरा के कथन दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में दिल्ली की चाहना प्रथम, आगरा की शाखी द्वितीय, अदिति श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। बालकों के 6-8 आयु वर्ग में चेन्नई के सीके साईं नारेण ने पहला और गुड़गांव के आशु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बालकों के 12-14 वर्ष आयु वर्ग में आगरा के समय सैनी ने बाजी मारी और स्वर्ण पदक जीता। बालिकाओं में नोएडा की अनिशा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालकों के 14-16 वर्ष आयु वर्ग में मेरठ के अभय पहले, आगरा के दीपक दूसरे, और आगरा के अभिषेक यादव तीसरे स्थान पर रहे। समापन समारोह में माउंट लिट्रा जी स्कूल के प्रिंसिपल डा. आरएलबी रमेश, अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी रीनेश मित्तल, ग्राम प्रधान सुजान सिंह मौजूद रहे। न्यू ईरा स्पोर्ट्स एंड एजूकेशनल सोसायटी के महासचिव ऋतु श्रीवास्तव ने व्यवस्था संभाली।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्पोर्ट्स

India became the champions of the Under-19 Cricket World Cup

आगरालीक्स…चैम्पियन बनी टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता अंडर 19 क्रिकेट...

स्पोर्ट्स

Pakistan will not play against India in the T20 World Cup

आगरालीक्स…टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान. बांग्लादेश...

स्पोर्ट्स

Agra Local News: Badminton star Saina Nehwal launches book ‘Game On: India’s Sports Infra Story’ in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने किया ‘गेम ऑन: इंडियास स्पोर्ट्स...

स्पोर्ट्स

ABPL-3 starting from February 6 at Holy Public School

आगरालीक्स…आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग (एबीपीएल) का तीसरा सीजन 6 फरवरी से होली...

error: Content is protected !!